Posts

Showing posts with the label राकेश शंखधर

राकेश कुमार शंखधर की दो कविताएं

कभी-कभार के लेखन को संकोचपूर्वक सामने लाते हुए श्री राकेश कुमार शंखधर ने जो दो कविताएँ हमें दीं , उन्हें हम यहाँ प्रस्तुत कर रहे हैं। ये कविताएँ हम में से बहुतों की अनुभूति हैं , लिहाजा इनसे जुड़ना हमें बड़ा सुखद लगता है। विशेषकर ‘ गाँव! तुम ज़िंदा रहना ’ कविता के अंत में व्यक्त कवि का संकल्प महानगर में रहने को अभिशप्त हर इंसान दोहराना चाहता है। इसी तरह , ‘ माँ ’ कविता में आयी एक पंक्ति ‘ बंधनों से जकड़ी हुई पूरी उम्र... ’   स्त्री जीवन और उस पर चल रही समकालीन बहसों में एक सक्रिय हस्तक्षेप के रूप में हमारा ध्यान खींचती है।   इन कविताओं को सामने लाने में मणिपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में अध्यापक और मेरे सहपाठी रहे मित्र अखिलेश शंखधर की पहलकदमी की बड़ी भूमिका रही। राकेश शंखधर भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और बेलापुर , नवी मुम्बई में रहते हैं। सम्पर्क: rk.shankhdhar@sbi.co.in   गाँव ! तुम ज़िंदा रहना   गाँव ! मैं लौटूंगा एक दिन अवश्य तुम्हारे पास और डाल दूंगा पड़ाव वहीं किंतु तब तक तुम ज़िंदा रहना।     ...